ट्विटर पर फिर वापस आईं जायरा वसीम, ट्रोल होने पर कही ये बात

Share

नई दिल्ली :- अभिनेत्री जायरा वसीम फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अब एक बार फिर जायरा वसीम सोशल मीडिया पर लौट आई हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। उन्होंने हाल ही में देश में टिड्डियों के अटैक पर ट्वीट किया था और इसके बाद वह काफी ट्रोल हुई थी।  जिसके बाद जायरा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। जायरा ने पिछले साल फिल्म इंडस्ट्री से जब संन्यास लेने की बात की थी तभी से वो किसी ना किसी मुद्दे को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक यूजर ने पूछा था कि आपने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट क्यों किया था। इस पर जायरा ने कहा कि वो भी एक इंसान हैं। जायरा वसीम ने ट्वीट किया-‘क्योंकि मैं भी सिर्फ एक इंसान हूं, बाकी सभी की तरह, मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है जब कुछ चीजों की अति हो जाती है।’

जायरा वसीम ने 2019 में अपने फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला लिया था। उस वक्त उनके फैसले पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे।  जायरा अपने फैसले पर टिकी रही और अपनी राह हमेशा के लिए बदल ली। जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले के बाद उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुइ थी। जायरा वसीम फिल्म के प्रमोशन में भी शामिल नहीं हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तार भी नजर आए थे।