सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने पुलिस थानों और चौकियों को किया सेनेटाइज

Share

गाजियाबाद :- सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों ने मंगलवार को गाजियाबाद के पुलिस थानों और चौकियों को सेनेटाइज किया जिनमें शहर कोतवाली, थाना सिहानी गेट, थाना विजय नगर व थाना कविनगर शामिल हैं। इन्हीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अधिकतम पुलिस चौकियों को भी सेनेटाइज किया जहां जहां भी सेवादारों द्वारा सेनेटाइज किया गया वहां के पुलिस कर्मियों ने सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन की सेवाओं के लिए धन्यवाद किया।

लॉकडाउन के समय में पुलिसकर्मी कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते 24 मार्च 2020 को जैसे ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में तालाबंदी की घोषणा की तभी से निरंतर सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देश भर में कई तरह के योगदान दिए जा रहे हैं। सेवादारों द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। घरों में तैयार मास्क लोगों में वितरित किए जा रहे हैं। चाहे कोई प्राकृतिक आपदा हो या कोई राष्ट्रीय विपत्ति जब भी कोई विपत्ति आई निरंकारी संतों ने बढ़-चढ़कर इसमें योगदान दिया है।

सन्त निरंकारी मिशन की यह सामाजिक कल्याण शाखा एक हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों को चिकित्सा सलाह और सहायता प्रदान कर रही हैं। ग्लोबल मेडिकल इमरजेंसी के इस पल में रक्तदान करने के लिए भी फाउंडेशन आगे आया है।