नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा “काश यह तस्वीर हमेशा…..”

Share

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले महीने की 30 तारीख़ को हम सबको अलविदा कह चुके है।

उनका परिवार उन्हें हर वक़्त याद करता है। कभी उनकी बेटी रिद्धिमा फोटो के साथ भावुक नोट लिखती है, तो कभी उनकी पत्नी नीतू कपूर उनकी याद में तस्वीर साझा करती है। अब एक बार फिर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया है उसपर हार्ट इमोजी लगा कर लिखा कि काश यह तस्वीर हमेशा ही ऐसी रहती जैसी ये है। उस तस्वीर में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा और रणबीर कपूर है। हाल ही में ऋषि कपूर की तेरवी थी जिसमे आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर उनकी पत्नी बबीता, अरमान जैन शामिल हुए।

तेरवी की तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा की “आपकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी और हम आपसे हमेशा प्यार करते है “। इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दिए। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। ऋषि कपूर की तबीयत बीते दो साल से खराब थी लेकिन वह काफी एक्टिव थे।