Noida : लॉकडाउन का सख्ती से पालन करायें पुलिस अधिकारी- पुलिस आयुक्त

Share

नोएडा :- पुलिस अधिकारी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करायें तथा बैरियर व चेक पोस्ट पर आने वाले वाहनों का और उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का गहन निरीक्षण करें। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करें तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दें। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मी हमेशा मॉस्क व ग्लब्स जरूर पहनें तथा हाथों को सेनेटाइज करते रहें। यह बातें जिला गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बुधवार को लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में कहीं।

आलोक सिंह ने बताया कि मुख्य मार्गों के साथ–साथ नोएडा के सेक्टर व ग्रामों के अंदर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई जाये। इसके लिए पी.सी.आर. व मोटर साइकिल दस्ता को लगाने का आदेश दिया। उन्होंने गेहूं केन्द्रों पर नजर रखने तथा किसानों को इन केन्द्रों में आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। इसके अतिरिक्त उन्होने समस्त गतिविधियों में प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये। पुलिस कमिश्नर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रमजान को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक कर उन्हें लॉकडाउन के बारे में बताएं।