Noida : लॉकडाउन में पढ़ रहे थे नमाज़, मुकदमा दर्ज

Share

नोएडा :- देश में कोरोना वायरस (कोविड19) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए केंद्र एवं राज्य सरकारें लगातार के इसके चक्र को तोड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। लेकिन कुछ लोग सरकार की बात और निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात की घटना के बाद ताज़ा मामला नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पर 10 से 12 लोग इकट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे थे। यह मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को नमाज कराने वाले आयोजक सालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त प्रथम संकल्प शर्मा ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दस से 12 लोग एक छत पर नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला कि नोएडा के सेक्टर-16 में स्थित जे.जे कालोनी में यह सभी लोग नमाज पढ़ रहे थे। उनकी पहचान सादिक निवासी जे जे कालोनी सेक्टर-16, सालिक, साकिब,गुड्डू ,मो. जहांगीर, नूर हसन, शमशेर, अफरोज, फिरोज,रजी आलम, तबरुक और छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सालिक की अगुवाई में नमाज पढ़ा जा रहा था। सभी अभी फरार है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आज दोपहर सालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि कोइ भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले,पांच से ज्यादा व्यक्ति एक साथ एक जगह इकट्ठे ना हो। ऐसे में 10-12 लोगों का एक साथ इकट्ठे होकर नमाज पढ़ा जाना समाज खतरे की घंटी है।