भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा में है समन्वय तालमेल बनाने का अद्भुत गुण

Share

गाजियाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में कोरोना को शिकस्त देने के लिए लोग सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने घरों में हैं। ऐसे में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा भाजपा की आईटी सेल के
कार्यकर्ता निखिल कुमार के सहयोग से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस वार्ता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए मास्क जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की कुशलता के बारे में जानकारी भी ली।

इन दौरान संजीव शर्मा ने जरूरतमंद लोगों की सेवा कार्य में लगे राजनगर मण्डल के अध्यक्ष विनीत शर्मा व वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद टीम को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी। इस दौरान प्रदीप चौधरी, विनीत शर्मा, अविनाश ओझा, निखिल कुमार, अनुज राघव, चेतन ठाकुर, शिवम शुक्ला, पुनीत, विवेक, अंकुर आदि शामिल रहे।