नोएडा : लॉकडाउन में जरुरतमंदों का सहारा बनी “ शिव रसोई”

Share

नोएडा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के कारण कोई भी गरीब और बेसहारा भूखा ना रहे, इसे लेकर कई संस्थाएं एवं संगठन आगे आकर गरीबों के बीच राहत सामग्री बांटने का कार्य शुरू कर चुके हैं।

जहां पूरा देश में हर तबके के लोग आगे आकर एक दूसरे की मदद कर रहे है वहीं नोएडा में अन्नदाता किसान भी आगे आकर जरुरतमंदों की हर संभव मदद कर रहे है। सेक्टर 81 स्थित सलारपुर गांव के शिवमंदिर पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भाटी वअन्य किसान मित्रों के सहयोग से शिव रसोई का संचालन कर रहे है। शिव रसोई द्वारा रोजाना एक हजारों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भोजन का वितरण किया जा रहा है।

अशोक भाटी ने बताया शिव रसोई के संचालन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भाटी, उमेश चंद्र भाटी कृष्ण भाटी सिंहराज गुर्जर सुरेंद्र गुर्जर अनिल भाटी, राजीव भाटी, योगेश भाटी, गौरव भाटी रविन्द्र भाटी, अनुज तिवारी संजय समेत कई लोगो का सहयोग है।

दरअसल लॉकडाउन के चलते सबसे बड़ी दिकक्तों का सामना गरीब तबके के लोगों को खासतौर पर करना पड़ रहा है। कोरोना के कहर के चलते एक ओर जहां उनके लिए रोजगार का संकट है तो वहीं खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है। लॉकडाउन में भले ही गल्ला-राशन, सब्जी, दवाओं और फल की दुकानें खुली हों, लेकिन खाने पीने की होटलों के बंद होने से मजदूर और गरीब कों समस्या का सामना करना पड़ रहा है।