UP के तीन शहरों में इटली से आए काेरोना मरीज से हड़कंप, आगरा, बुलंदशहर और नोएडा में की जा रही है जांच

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर तीन शहर हाई अलर्ट पर है। आपको बताते जाए कि इटली से आए संक्रमित शख्स ने तीन शहरों नोएडा, आगरा और बुलंदशहर में यात्रा की। इस दौरान संपर्क कई लोग आए थे। इन सभी को कोरोना का संदिग्ध माना जा रहा है और इन सबका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
बुलंदशहर का स्वास्थ्य विभाग विदेश से आए सभी व्यक्ति की जांच करने में जुट गया है। कोरोना पीड़ित, जो इटली से नोएडा लौटा था। उसके परिवार के चार सदस्य बुलंदशहर में रहता है। उसके परिवार के चार सदस्यों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने लेकर जांच के लिए भिजवा दिया गया है। यह कर्मचारी बुलंदशहर के सिकंदराबाद में रहता है।

स्वास्थ्य विभाग ने चारों सदस्यों के ब्लड के नमूने लेकर लखनऊ जांच के लिए भेज दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पहले भी 23 लोगों पर निगरानी रखी जा रही थी।



सीएमओ केएन तिवारी ने बताया कि निगरानी में रखे गए लोग चीन से आने-जाने से संबधित थे, लेकिन अभी तक बुलंदशहर में किसी भी व्यक्ति को पॉजिटिव कोरोना वायरस के लक्षण नहीं प्राप्त हुए हैं। इस बीच आगरा के 6 लोग भी इटली से आए इस शख्स के संपर्क में थे। इसके बाद इन लोगों में लक्षण मिल गए फिर सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

आगरा के कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया है कि आप लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में इकट्ठा नहीं हों। साथ ही एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाएं, बल्कि नमस्ते करें। उन्होंने कहा कि 6 लोगों में कोरोना का लक्षण मिले हैं। इस वजह से उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है। इसके अलावा पिछले महीने इटली से आए 7 सदस्यों को 14 दिनों के लिए आगरा में ही अपने घर के अंदर रहने के निर्देश दिए हैं।

नोएडा में भी अलर्ट….

इटली से लौटे व्यक्ति ने आगरा में एक पार्टी दीथी, जिसमें नोएडा के एक स्कूल के पांच बच्चे भी शामिल हुए थे। मंगलवार को स्कूल को बंद करके पांचों बच्चों के नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों और कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। अगर किसी में भी कोई लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत बताएं। इटली से लौटे दिल्ली के कारोबारी में कोरोना की पुष्टि के बाद नोएडा के स्कूल में हड़कंप मच गया। संक्रमित कारोबारी के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं।