संजय नगर रामलीला से मेरा विशेष लगाव : वी. के. सिंह

Share

गाज़ियाबाद। संजय नगर की रामलीला में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद के सांसद व केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय वी के सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारी संख्या में श्री राम की लीला को देखने के लिए मैदान में उपस्थित हैं यह बात प्रशंसनीय है, परन्तु श्री राम के आदर्शो को अपने जीवन में भी ग्रहण करें। लीला के सुन्दर आयोजन के लिए उन्होंने कमेटी को भी बधाई दी। उनके साथ भाजपा नेता संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, व कमेटी के मुख्य संरक्षक मोहन सिंह रावत, रविन्द्र सिंह राणा, संजीव चौधरी, कौशल शर्मा, अमरदत्त शर्मा, अध्यक्ष चेतन यादव, महामन्त्री मनोज कुमार वर्मा, डी पी नागर, तेजवीर मान, ब्रजेश शर्मा, खचेडू शर्मा, हरिपाल सिंह, विवेक चौधरी, विक्रान्त राणा, यशपाल यादव, सुमित चौहान, जितेन्द्र राठी, कर्ण सिंह, ऋषभ चौधरी, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।

बताते चलें कि श्री आदर्श धार्मिक रामलीला संजय नगर में कल वर्षा के कारण लीला के मंचन को विराम दिया गया था जिस कारण आज जल्दी ही मंचन प्रारम्भ किया गया। लीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं तथा अयोध्या में भरत अपने ननिहाल से वापस आ जाते हैं तब केकई पर बहुत क्रोधित होते हैं तथा अयोध्या वासियों सहित राम लक्ष्मण व सीता मैय्या को वापस लाने के लिए वन को प्रस्थान करते हैं।