कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष ने गुटबाजी से तंग आकर दिया इस्तीफा

Share

गाजियाबाद। महानगर में जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष माया देवी ने अपने पद का इस्तीफा पूर्व सांसद और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव को भेज दिया है। इस्तीफा देने वाली माया देवी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी में स्थानीय स्तर पर गुटबाजी चरम पर है जिसकी वजह से जिले में कांग्रेस पार्टी का वजूद सिमटता जा रहा है और स्थानीय स्तर पर नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में माया देवी ने लिखा है कि वह पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रही है और भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करती रहेंगी उनकी आस्था पहले भी कांग्रेस में थी और अब भी कांग्रेस में ही रहेगी परंतु स्थानीय स्तर पर बड़े नेताओं की गुटबाजी से त्रस्त होकर अपना इस्तीफा भेज रही हैं और उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाए। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद भी वह प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका गांधी के दिशा निर्देशों पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करती रहेंगी।