राष्ट्रवाद के सजग प्रहरी अमित शाह के जन्म दिन पर अभिनन्दन : अशोक गोयल

Share

गाजियाबाद। प्रत्येक मंगलवार को लगने वाली अपनापन अन्नपूर्णा रसोई में प्रसाद वितरण किया गया। साप्ताहिक रसोई सेवा में आज भारत के गृहमंत्री, देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर ऐतिहासिक निर्णय ले रहे माननीय अमित शाह के जीवन मे नई सफलताओ की शुभ कामनाओ के साथ प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर रसोई में सभी सहयोगियों ने अमित शाह की दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की गई।

रसोई सेवा में मुख्य रूप से भाजपा नेता अनिल खेड़ा, महा।नगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, समाज सेवी जितेंद्र सिंघल खेकड़ा वाले, अशोक गोयल , संस्था के अध्यक्ष राजेश बंसल, नानकचंद गोयल, समाजसेवी व व्यापारी नेता राकेश स्वामी, बांके बिहारी दुबे, विनोद गोयल, राजकुमार शर्मा , राम दास अग्रवाल, अमिता गोयल , रेखा गुलाटी, रजनी गुप्ता ,विपुल अग्रवाल।, विष्णुदीप गर्ग, श्री कांत पाल व नीरज गोयल आदि का सहयोग रहा।