तंत्र मंत्र के लिए करोड़ों रुपए के उल्लू की तस्करी करने वाला गैंग दबोचा

Share

गाजियाबाद। अपने निजी फायदे के लिए बेज़ुबानों को चोट पहुंचाने वालों के दुनिया में कमी नहीं है। दीपावली पर्व पर अमावस्या की रात्रि मे तात्रिंक क्रिया करने के लिए उल्लुओं की सप्लाई करने वाले दो लोगों को पुलिस द्वारा सेक्टर 5/6 वैशाली की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है।

दोनों ही व्यक्ति भोले भाले बेज़ुबान उल्लुओं की तस्करी किया करते थे। उनके कब्ज़े से 5 उल्लू भी बरामद हुए हैं। तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग यह उल्लू दीपावली पर्व पर तात्रिंक क्रिया करने वाले व्यक्तियों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

सूचना पाकर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने आकर बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति के उल्लू हैं। अन्तराष्ट्रीय मार्किट में इनकी कीमत करोड़ों रूपयों में है।