धनतेरस 2019: सोने की खरीदारी के दौरान धोखाधड़ी से बचने हेतु इन बातों का रखें ध्यान

Share

नई दिल्ली। अक्टूबर को त्योहारों का मौसम कहा जाता है। दशहरा, धनतेरस लेकर छठ पूजा तक सब इसी महीने में मनाए जाते हैं। पर इन सबमें जो सबसे खास होता है वो है धनतेरस। इस मौके पर लोग सोना खरीदना बेहद ही शुभ मानते हैं। लेकिन इस दौरान आप सोने की खरीदारी के वक्त धोखाधड़ी का शिकार भी हो सकते हैं। आज हम आपको तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको सोना खरीदते वक्त जरूर रखना चाहिए।

बाजार में सोने की सिक्के 0।5 ग्राम से लेकर 50 ग्राम के वजन में उपलब्ध होते हैं। आप अपने पसंदीदा ब्रांड से सोना खरीद सकते हैं। सोने के जेवरों के साथ शुद्धता की गारंटी मिलती है।

  1. सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ कोई धोखाधड़ी ना हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा इंडियन स्टैंडर्ड ऑफ ब्यूरो बनाया गया है। इंडियन स्टैंडर्ड ऑफ ब्यूरो खरे सोने की पहचान के लिए उस पर पर प्यूरिटी का हॉलमार्क लगा देता है। सोने की खरीदारी से पहले आप इस हॉलमार्क की जांच जरूर करें।
  2. अगर आप धनतेरस के मौके पर गोल्ड क्वाइन खरीदने जा रहे हैं तो इसकी पैकेजिंग का ख्याल जरूर रखें। गोल्ड क्वाइन की पैकेजिंग पहले से खुली हुई नहीं होने चाहिए। गोल्ड क्वाइन की पैकेजिंग उसके असली होने की सबसे बड़ी पहचान होती है।
  3. शुद्ध सोने की पहचान के लिए कैरेट को मानक माना जाता है। बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। लेकिन 24 कैरेट के सोने का इस्तेमाल गहने बनाने के लिए नहीं किया जा सकता है। गहने बनाते समय 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट चांदी मिला दी जाती हैं। ऐसे में आप ख्याल रखें कि जो भी सोना आप खरीद रहे हैं वह कम से कम 22 कैरेट का हो।