प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का हल्ला बोल

Share

गाज़ियाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश केपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज
सपाइयों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

धरनास्थल पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी ने कहा कि आज महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में आम जनता की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान बदहाल है। उसे गन्ने का बकाया और फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार खाद और बीज किसान को उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है।