गाजियाबाद टैक्सेशन बार पंजीकृत द्वारा मनाया गया दीपोत्सव

Share

गाजियाबाद। गाजियाबाद टैक्सेशन बार पंजीकृत द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन अग्रसेन भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी और बुलंदशहर की विधायक डॉ अनीता लोधी सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया और कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के परिजनों ने भी भाग लिया तथा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा दीपोत्सव के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। उन्होंने प्रेम, उल्लास और अन्धकार पर प्रकाश की जीत के इस त्यौहार पर अपनी संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा संस्था के सदस्यों को ग्रीन दिवाली मनाने अनुरोध किया गया ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। विधायक सुनील शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी । उन्होंने बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नन्हे बच्चे आगे चलकर निरंतर मेहनत से अच्छे कलाकार के रूप में स्थापित हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को निरंतर अभ्यास की सलाह दी।

विधायक डॉ अनीता लोधी द्वारा आयोजकों का कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिस भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं वह कार्यक्रम अत्यंत सफल हो जाता है। दीपोत्सव के कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों के परिजनों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

दीपोत्सव में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक सतीश शर्मा, संस्था के महासचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष सलीम अहमद, ऑडिटर विनीत त्यागी, मनोज कुमार शर्मा , रोहित नागर, विनय वर्मा, ममता सैनी, पीएस उपाध्याय , देवेंद्र त्यागी, शिव कुमार गुप्ता, बीएल बत्रा, आरके शिशोदिया, नवीन मित्तल, वी पी एस नागर, पुनीत कंसल आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।