भाजपा नेत्री प्रीति चंद्रा ने किया सोनाली फोगाट का चुनाव प्रचार

Share

हरियाणा। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री प्रीति चंद्रा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी सोनाली फोगाट के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

इस संबंध में श्रीमती चंद्रा ने बताया कि हरियाणा चुनाव में पूरी तरह से मोदी लहर है। जिसके चलते इस बार 75 बार का नारा दिया गया है। पूरे प्रदेश में भाजपा को किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि जनता बखूबी जानती है कि गत 5 वर्षों में किस तरह से हरियाणा का विकास हुआ है और आगे इस गति को बरकरार रखने के लिए पूरे प्रदेश की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने का मन बना लिया है।