#TrafficSafety : मुंबई पुलिस ने ‘OnePlus 7T’ के कैमरे को ट्रैफिक लाइट्स बना लोगों को दिया खास संदेश

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस एक बार अपने ट्वीट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने अपना नया फोन OnePlus 7T भारत में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के बाद से फोन सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग में है। मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किये गए फोटो में वनप्लस 7टी के कैमरे का इस्तेमाल करते हुए ट्रैफिक लाइट को दिखाने की कोशिश की गई है।

आपको की समय-समय पर मुंबई पुलिस इस तरह के प्रयोग लोगों और युवाओं को जागरूक करने के लिए करती रहती है। पुलिस ने ग्राफिक में जो फोटो इस्तेमाल की है, वह वनप्लस 7टी कैमरे से मिलती जुलती है। हालांकि फोटो पर कोई लोगो नहीं दिया गया है। मुंबई पुलिस ने भी अपने ट्वीट में लिखा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा ट्रैफिक लाइट पर निगाह रखें।

दरअसल मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा ट्रैफिक लाइट पर निगाह रखें। दरअसल मुंबई पुलिस लोगों को जागरूक करना चाहती है कि ड्राइविंग के दौरान लोग फोन पर बिजी रहते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है। ऐसे में फोन के अलावा लोग ट्रैफिक लाइट्स पर भी नजर रखें। यही वजह है कि मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक लाइट के लिए OnePlus 7T सहारा लेते हुए ये संदेश देना ज्यादा जरूरी समझा।