Happy Birthday Shaan : क्या मशहूर बॉलीवुड सिंगर ‘शान’ के निजी जीवन के बारे में जानते हैं आप ?

Share

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी के अलावा कई क्षेत्रिय भाषाओं में गाना गा चुके मशहूर बॉलीवुड सिंगर ‘शान’ का आज जन्मदिन है। यह शान का 47वां जन्मदिन है। उन्होंने बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में शान के गाना आज भी सुपरहिट हैं। 

बहुत कम लोग जानते होंगे कि शान का असली नाम ‘शान’ नहीं है। जी हाँ! उनका रियल नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार में कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे हैं। शायद यही वजह है जो वो आज इस मुक़ाम पर हैं। शान के दादा जाहर मुखर्जी लिरिसिस्ट थे। उनके पिता मानस मुखर्जी म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के बाद शान की मां गाना गाकर अपना घर चलाती थीं।

शान ने 1989 में 17 साल की उम्र में प्लेबैक सिंगिंग शुरू की थी। तब उन्हें नाना पाटेकर की डायरेक्ट की इकलौती फिल्म परिंदा (साल 1989) के एक गाने ‘कितनी है प्यारी, प्यारी दोस्ती हमारी’ में एक लाइन गाने को मिली थी। उनका आरडी बर्मन के ऊपर बना एलबम ‘रूप तेरा मस्ताना रीमिक्स’ खूब पॉपुलर हुआ। इसके बाद आया ‘तन्हा दिल’ भी सफल रहा।  ‘तन्हा दिल’ के लिए उन्हें 2000 में बेस्ट सोलो एलबम कैटिगरी में एमटीवी एशिया म्यूजिक अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया।

रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो विज्ञापन फिल्मों में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने ‘सारेगामापा लिटिल चैप्स’ और ‘स्टार वॉयस ऑफ इंडिया’ जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी नायाब गायकी के लिए शान को अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों के लिए भी कई गाने गाए हैं।

शान ने ‘म्यूजिक का महा मुकाबला‘ भी होस्ट किया था। आपको बता दें कि शान ने अभी तक जितने भी म्यूजिक शो होस्ट किये है वह सुपरहिट रहे हैं। शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से साल 2000 में शादी की थी और उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं।

दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। शान हमेशा से बहुत शर्मीले थे। एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, ‘ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।’ इसके बाद शान राधिका के पैरेंट्स से मिलने पहुंचे। रंग-बिरंगी ड्रेस पहने शान को देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मानना ही पड़ा। राधिका और शान की शादी साल 2000 में हुई थी। उनकी शादी को 19 साल हो चुके हैं।

शान चारों खान (सलमान, आमिर, शाहरुख और सैफ) के अलावा और भी बड़े सितारे जैसे रितिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर आदि के लिए शान गाना गा चुके हैं। हम आशा करते हैं कि माँ सरस्वती कि कृपा उनपर सदैव बनी रहे और उनके चाहने वालों क दिल में जो उनकी जगह बनी हुई है वह कभी कम ना हो।