#BIG BOSS 13 UPDATE : होने जा रहा है एक बड़ा सीक्रेट REVEAL - सरस जनवाद

#BIG BOSS 13 UPDATE : होने जा रहा है एक बड़ा सीक्रेट REVEAL

Share

मुंबई। टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो माना जाने वाला बिग बॉस अपने तेरहवें सीज़न को जल्द ही छोटे परदे पर उतार सकता है। सलमान खान के फंस को भी इस शो का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस अपने पहले सीजन्स से ज्यादा ग्रैंड होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में कई सारे नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को दर्शकों को मिलने की पूरी पूरी उम्मीद है। जहां कलर्स की तरफ से लगातार शो को लेकर नए खुलासे किए जा रहे हैं, वहीँ अब हाल ही में कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बिग बॉस को लेकर एक टेक्स्ट नया वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में लिखा हुआ है, ‘कृप्या ध्यान दें, बिग बॉस करने वाले हैं एक बड़ी खबर का खुलासा, तो बने रहिए बिग बॉस के साथ।’

बताते चलें कि शो में शामिल होने वाले सेलेब्र‍िटी कंटेस्टेंट की लिस्ट अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन कई सितारों का नाम चर्चा में बना हुआ है, इनमें चंकी पांडे, राजपाल यादव, करण पटेल, शिविन नारंग, करण वोहरा, टीना दत्ता, देबलीना, अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। अगर शूटिंग लोकेशन की बात करें तो इस बार बिग बॉस 13 का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में ही बनाया गया है। हर बार शो लोनावाला में शूट होता रहा है।