विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित 

Share

विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित 

देहरादून, 28 जनवरी (हि.स.)। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों खेमों के तेवर लगातार उग्र बने हुए हैं। इस बीच विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बसंल ने रुड़की में हुई घटनाओं के बाद यह कदम उठाया है। इसी के साथ शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विधायक उमेश कुमार के विरुद्ध थाना सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में हथियार लहराते हुए फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है।वहीं इस मामले में चैंपियन की जमानत याचिका खारिज कर न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके अलावा हरिद्वार जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक चैंपियन, उनकी पत्नी व पुत्र के नाम दर्ज नौ शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित कर निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————–