बाइक की टक्कर में युवक की मौत
चतरा, 28 दिसंबर (हि.स.)। टंडवा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के कामता बाईपास रोड में दो बाईकों के बीच हुए टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान कामता गांव निवासी तनवीर उर्फ लल्लु आलम ( 25) के रूप में की गई है।
दूसरा युवक नियमत अंसारी बुरी तरह से घायल हो गया। बताया कि तनवीर अपनी मां को साथ लेकर अजमेर शरीफ जाने वाला था जिसको लेकर वह अपनी बहन को लाने के लिए केरेडारी के पांडू जा रहा था। वहीं कामता गांव निवासी युवक एनटीपीसी से मजदूरी कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हुई। जिसमें तनवीर उर्फ लल्लू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
—————