बीकानेर, 28 अगस्त । सावन के उपलक्ष पर बीकानेर में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 125 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कविता एंटरटेनमेंट कंपनी एवं मोहिनी इवेंट्स द्वारा आयोजित हुए इस कार्यक्रम में डांस मॉडलिंग, सिंगिंग, मेहंदी वर्क के अंदर अलग-अलग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कविता चाइल् ने बताया आयोजित हुए कार्यक्रम में टीवी सेलिब्रिटी अकबर खान, कशिश गौतम ने कार्यक्रम में धमाकेदार प्रस्तुति दी।जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों में उत्साह नजर आया। निर्णायक मंडल के रूप में नवीन भारद्वाज एवं एक्टर ने निर्णय की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी अरविंद मिड्ढा, राम रतन धारणिया, समाजसेवी आरिफ कोहरी, डॉ मीना आसाेपा, महीराम बिश्नोई, युधिष्ठिर सिंह भाटी माैजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य सहयोगी के रूप में गोल्ड माजीसा ब्रांड चक्की फ्रेश आटा, हीरो राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल, अवनी गोल्डन डायमंड, लोटस मोदी डेयरी, भिखाराम चांदमल द्वारा संपूर्ण प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर कविता चायल एवं श्याम मोदी ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। मंच का संचालन शोएब कादरी ने किया।