सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
चतरा, 27 नवंबर (हि.स.)। हंटरगंज व चतरा मुख्य मार्ग स्थित गोदोबार गांव के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गोढ़वाली गांव निवासी मो रशीद अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र मो तौहीद है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सर व चेहरे में गंभीर चोट रहने के कारण गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तौहीद हंटरगंज अपने किसी पारिवारिक सदस्य को छोड़ने आया था। घर लौटने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।