कांग्रेस महासचिव ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया

Share

कांग्रेस महासचिव ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया

रांची, 10 अक्टूबर( हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रतन टाटा देश के असली ‘रतन’ थे। रतन टाटा ने अपनी ज़िंदगी भारत के विकास के लिए समर्पित की। रतन टाटा ने व्यवसाय को मानवता और ईमानदारी के मूल्यों से रोशन किया। दूबे ने कहा जब तक यह संसार रहेगा रतन टाटा के मूल्य और आदर्श जीवंत रहेंगे।

—————