पलामू में आठ सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का धरना-प्रदर्शन

Share

पलामू में आठ सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का धरना-प्रदर्शन

पलामू, 7 अक्टूबर (हि.स.)। आठ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सेविका व सहायिकाओं ने सोमवार को समाहरणालय के पास रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद धरना दिया गया। अध्यक्षता मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष चंचला कुमारी ने की। संचालन जिला सचिव अमला देवी ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका कम मानदेय पर अधिक काम कर रही है। केंद्र संचालन के अलावा प्लस पोलियो अभियान, चुनाव कार्य सहित अन्य सरकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में सेविका सक्रिय रहती है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार काम के अनुसार उन्हें मजदूरी नहीं दे रही है। पारा शिक्षकों को उचित सम्मान देते हुए भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास किया है लेकिन आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के भविष्य को संवारने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। उनकी सभी मांगें जायज हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

इस मौके पर संयोजक धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, सुषमा दिवेदी, रजनी देवी, स्नेहलता, सुनीता, माधुरी, सीमा, मंजू, सीता, सोनी देवी, रींता बाला ने कहा कि मानदेय से काम नहीं चलेगा, अब उनलोगों को वेतन चाहिए।

—————