विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और दी सलाह

Share

विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और दी सलाह

रांची, 30 सितंबर (हि.स.)। रिलेशंस और डेंटावीटा डेंटल डेंटिस्ट्रेरी एंड ब्रेसेस क्लिनिक कांके रोड की डॉ सौम्या सिन्हा ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की दांतों की जांच कर और उसकी देखभाल के लिए भी जागरूक किया।

रिलेशंस की ओर से बरियातू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में सोमवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई तथा उसके देखभाल की भी विस्तृत जानकारियां दी गई। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रिलेशंस ने डेंटावीटा डेंटिस्ट्री एंड ब्रासेस डेंटल क्लिनिक के साथ मिलकर यह दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

डॉ सौम्या ने कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में सड़न होने लगती है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। शिविर में पायरिया, फ़्लोरोसिस, कैविटी के ज्यादा रोगी पाए गए।

इस मौके पर मुख्य रूप से हिल टॉप पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संगीता राज, उप प्राचार्य सुनीता श्रीवास्तव, रिलेशंस के आशुतोष द्विवेदी, रंजित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

—————