राजगढ़ः युवक की संदिग्ध हालत में मौत,जांच शुरु

Share

राजगढ़, 15 दिसम्बर (हि.स.)। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में दुकान के समीप 22 वर्षीय युवक गंभीर हालत में मिला, जिसे बेसुध हालत में परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका हालांकि परिजन युवक की हत्या होना बता रहे है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम नौगांव निवासी देवचंद (22)पुत्र मदनलाल तंवर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि बीती रात देवचंद गांव की दुकान के समीप गंभीर हालत में देखा गया, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका खुलासा नही हो सका। हालांकि मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या होना बताया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।