राजगढ़ः लोक निर्माण विभाग कार्यालय में फांसी पर लटका मिला चौकीदार का शव

Share

16HREG25 राजगढ़ः लोक निर्माण विभाग कार्यालय में फांसी पर लटका मिला चौकीदार का शव

राजगढ़, 16 जुलाई (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अंदर 58 वर्षीय व्यक्ति फांसी के फंदा पर लटका मिला, जो विभाग का चैकीदार बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

एएसआई जी पी पटेल के अनुसार लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अंदर अनोखीलाल (58) पुत्र रुगनाथ लववंशी निवासी निहाल का शव दरवाजा के समीप लटका हुआ मिला। रविवार सुबह शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक पीडब्ल्यूडी कार्यालय का चैकीदार बताया गया है। व्यक्ति की मौत किन हालातों के चलते हुए,इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।