एसडीएम ने बैठक कर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश - सरस जनवाद

एसडीएम ने बैठक कर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Share

गाजियाबाद। एसडीएम मोदीनगर सौम्या पांडे में भोजपुर ब्लॉक की मध्यान भोजन टास्क फोर्स की बैठक लीl बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी से मिड डे मील की व्यवस्था के बारे में जानकारी कि। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मिड डे मील में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने चाहिए। यदि कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित चार्ट के अनुसार भोजन मिले l टास्क फोर्स ने पांच विद्यालयों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की l बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी, फैजल अहमद, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।