15HREG150 राऊ-खलघाट फोरलेन पर अनियंत्रित ट्राला डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचा, बड़ा हादसा टला
धानमोद, 15 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में कमी नहीे हो रही है। आए दिन सड़क दुर्घनाएं होने के समाचार आते रहते हैं। ऐसा ही एक सड़क हादसा गुरुवार सुबह राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हुआ। यहां एक ट्राला का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर कर दूसरी लेन में पहुंच गई।गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह इंदौर की तरफ से आ रहा ट्राला एचआर46 सी 2707 गणपति घाट उतर रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया और दूसरी ओर आकर घाट चढ़ने वाली लेन पार कर करीब 100 मीटर आगे जाकर बने टोल वालों के स्टॉप सेंटर पर जाकर उसने पहले एंबुलेंस व क्रेन खड़ी करने की जगह पर बने लोहे के शेड को टक्कर मार चकनाचूर करते हुए ट्राला रुक गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंव मच गया। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ।गनीमत रही कि हादसा सुबह हुआ जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह के समय लोहे के स्टॉपर सेंटर के बाहर थे। यही हादसा रात में होता तो किसी की जान जा सकती थी। यहां टोल एंबुलेंस व क्रेन के कर्मचारी सोते हैं। बता दें कि घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।