बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार जीत ने की लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन

Share

18HENT12 बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार जीत ने की लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन

– पुराने शहर स्थित इमामबाडे़ के पास किया शूटिंग

लखनऊ, 18 अप्रैल (हि.स.)। बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार जीत की आने वाली हिन्दी फिल्म ‘चेंजिज’ की शूटिंग मंगलवार को लखनऊ के इमामबाड़े के पास हुई। वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए शहर आए थे।

बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार जीत एक तांगें को, जिसमें सफेद घोड़ा जुता हुआ था, दौड़ाते हुए दिखाई पड़ रहे थे। उन्होंन रूमी गेट से बड़े इमामबाड़े तक तांगें को दौड़ाया। सुबह होने से वहां पर ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं थी। हालांकि कुछ वाहन जरूर आ-जा रहे थे।

तांगे वाले जुग्गन ने बताया पहले तो कुछ नहीं समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में पता चला कि फिल्म वाले आए हैं। उसने बताया का तांगा एक बुल्ले नाम के तांगे वाले का था। कुछ राहगीरों ने देखा था।

बंगाली सिने अभिनेता जीत का पूरा नाम जितेन्द्र मदनानी है। वह फिल्म अभिनेता, के अलावा निर्माता और टेलीविज़न प्रस्तोता भी हैं। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना सफर बिष्णु पलचौधरी द्वारा निर्देशित धारावाहिक बिशबृक्षा से शुरू किया। उन्होंने इसमें 1994 से 95 तक काम किया। 24 फरवरी, 2011 को उनका विवाह लखनऊ की एक शिक्षिका मोहाना रतलानी से हुआ था।