जीआरपी ने आउटर एरिया से दो शातिरों को पकड़ कर भेजा जेल

Share

18HREG136 जीआरपी ने आउटर एरिया से दो शातिरों को पकड़ कर भेजा जेल

– चोरों ने पहले भी कई ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, इन पर दर्ज हैं कई मुकदमा

– आर्मी जवान के आईडी कार्ड, आधार कार्ड और कई दस्तावेज समेत सामान भी बरामद

कानपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर से जीआरपी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आउटर पर ट्रेन धीमी होने पर गाड़ी में चढ़कर सामान चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे। चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। चोरी के माल में एक आर्मी के जवान का आईडी कार्ड भी बरामद किया गया। जवान को आईडी वापस की गई है। जिसके बाद आर्मी के जवान ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया है। चोरों ने पहले भी कई ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन अपराधियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर जीआरपी ने कार्रवाई की है ।

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में मंगलवार सुबह सात बजे जीआरपी पुलिस टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है, जिसमें मोबाइल फोन, ज्वेलरी, आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। चोर आउटर इलाकों में ट्रेन के दिन में होने पर उसमें चढ़कर सो रहे यात्रियों के सामान को चोरी करने का काम करते थे। जीआरपी थाना प्रभारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि चोरों ने पूछताछ में बताया है कि पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए दोनों ही चोर कानपुर के निवासी हैं, जिसमें विष्णु शुक्ला पर पहले से ही कई अपराधी मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद किए गए चोरी के सामान में ज्वेलरी और मोबाइल फोन के साथ कई आईडी कार्ड भी बरामद किए गए हैं। जिसमें से बिहार के निवासी आर्मी के जवान के साथ भी 11 मार्च 2023 को चोरी की घटना गोविंदपुरी आउटर में हुई थी। जिसमें आर्मी जवान के आईडी कार्ड, आधार कार्ड और कई दस्तावेज और सामान चोरी हुए थे। उसे भी बरामद किया गया। आर्मी के जवान राजेश मिश्रा के आईडी कार्ड को लौटा दिया गया है। आर्मी के जवान ने बताया कि आईडी कार्ड न होने की वजह से वह ड्यूटी ज्वाॅइन नहीं कर पा रहा था। जीआरपी ने उसके आईडी कार्ड को बरामद कर उसे वापस कर दिया है। जिसके लिए उसने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया है। दोनों चोरों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।