विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें ग्रामीण : दिव्या मित्तल

Share

18HREG147 विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें ग्रामीण : दिव्या मित्तल

– डीएम व एसपी ने हलिया के दो संवेदनशील मतदान केंद्रों का जाना हाल, दिए निर्देश

मीरजापुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। हलिया विकास खंड अंतर्गत हलिया ग्राम पंचायत के दो संवेदनशील मतदान केन्द्रों का मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। एसपी ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने को कहा। अधिकारियों ने सबसे पहले हलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार यादव ने डीएम को बताया कि मतदान केन्द्र पर तीन बूथ बनाए जाएंगे। विद्यालय में पेयजल, शौचालय व बिजली की व्यवस्था है।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हलिया प्रथम पर पहुंचकर मतदान केन्द्र पर पेयजल, शौचालय तथा बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव से जानकारी ली। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हलिया प्रथम में विधानसभा उपचुनाव के लिए चार बूथ बनाए जाएंगे। डीएम ने बीडीओ कुलदीप कुमार व एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव को मतदान से पूर्व मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, संपर्क मार्ग, बिजली आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। ब्लाऐक अधिकारियों के अलावा ग्रामीणों से भी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

इस दौरान नायब तहसीलदार राम नारायण वर्मा, थानाध्यक्ष विष्णुप्रभा सिंह, ग्राम सचिव कौशलेंद्र राय, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।