रतलाम: मंगेतर को छेड़छाड़ से बचाने गए प्रेमी को हमलावरों ने मौत के घाट उतारा

Share

17HREG324 रतलाम: मंगेतर को छेड़छाड़ से बचाने गए प्रेमी को हमलावरों ने मौत के घाट उतारा

रतलाम, 17 अप्रैल (हि.स.)। अपनी मंगेतर को छेड़छाड़ से बचाने एवं विरोध करने पर चार आरोपितों द्वारा मोहसीन के साथ लोहे की राड़ व बेसबाल के डंडों से मारपीट की, जिसके कारण इलाज के दौरान मोहसीन की मृत्यु हो गई।

घटना के अनुसार राजीव नगर डीजल शेड निवासी आरोपित साहिल उर्फ सोहेब पुत्र सोहेल खान, राहिल पुत्र सोहेल खान, सादिक पुत्र साबिर अली एवं सम्यक गोल्ड कालोनी निवासी राजू उर्फ राजा उर्फ वासिफ पुत्र सत्तार खान द्वारा डाट की पुलिया निवासी मोहसीन पुत्र अनीस खान की मंगेतर के साथ छेड़छाड़ की घटना 11 अप्रैल रात 9.30 बजे हुई, जिसे बचाने व विरोध करने पर मोहसीन के साथ आरोपितों ने मारपीट की, जिसकी इलाज के दौरान 14 अप्रैल को मृत्यु हो गई।

थाना औद्योगिक क्षेत्र ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 354,341,294,506,307, 34 इजाफा धारा 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुुलिस के अनुसार आरोपितों की संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें आरोपित साहिल, उसके भाई राहिल व आरोपित सादिक के राजीव नगर स्थित मकान अवैध अतिक्रमण कर निर्मित करना पाए गए, जिन्हें तोड़ दिया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 50 लाख एवं 1 करोड़ रुपये बताई गई है।