जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को कॉल कर फीडबैक लिया

Share

18HREG39 जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को कॉल कर फीडबैक लिया

लखनऊ, 18 मार्च (हि.स.)। संपूर्ण समाधान दिवस के दिन प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी तहसीलों में जनसुनवाई कर रहे हैं। अपनी-अपनी फरियाद लेकर फरियादी अधिकारियों के पास पहुंचे हैँ।

राजधानी लखनऊ में रहने वाले लोग शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी-अपनी समस्या लेकर तहसीलों में पहुंचे। किसी को पानी की समस्या है, तो किसी को सड़क, इलाके में फैली गंदगी, पड़ोसी का विवाद जैसी तमाम शिकायतें लेकर शिकायतकर्ता पहुंचे हैं। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनकी समस्याएं निस्तारण कर रहे हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे। जनसुनवाई,शिकायतकर्ताओं को कॉल कर जिलाधिकारी ने फीडबैक लिया है।