रतलाम: बॉडी बिल्डिंग, वेट लिफ्टिंग और पॉवर लिफ्टिंग खेल शासन के 21 खेलों की सूची में शामिल किए जाएंगे: मंत्री यादव

Share

04HREG363 रतलाम: बॉडी बिल्डिंग, वेट लिफ्टिंग और पॉवर लिफ्टिंग खेल शासन के 21 खेलों की सूची में शामिल किए जाएंगे: मंत्री यादव

रतलाम, 4 मार्च (हि.स.)। इंडियन बाडी बिल्डर फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री ट्राफी 13 वीं जूनियर मि. इंडिया राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारम्भ करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने खेल हित में घोषणा की कि आगामी सत्र से बॉडी बिल्डिंग, वेट लिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग खेल शासन के 21 खेलों की सूची में शामिल किए जाएंगे।

स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के 450 से भी अधिक पुरुष, महिला खिलाडी मांसपेशियों से अपना प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गो में 3 लाख केश प्राइज वितरित किए जाएंगे। जूनियर वर्ग के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर को मिस्टर इंडिया एवम मिस जूनियर इंडिया के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

विधायक चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में एवं महापौर प्रहलाद पटेल, अंतरराष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे, अर्जुन अवार्डी टी.वी पॉली, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की महासचिव सुश्री हीरल सेठ के विशिष्ठ आतिथ्य में दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च को प्रतियोगित का समापन होगा।