04HREG402 मुरैना: केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह रविवार को आएंगे
मुरैना 04 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 5 मार्च को प्रात: 9 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 9:30 बजे मुरैना के नूरावाद में इजराइल परियोजना के अन्तर्गत पॉलीहाउस,क्वाटरों एवं छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। वहीं किसान प्रशिक्षण को संबोधित करेंगे।
इसके पश्चात् केन्द्रीय मंत्री तोमर पूर्वान्ह 11:30 बजे कृषि उपज मंडी मुरैना पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री तोमर यहां लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ करेंगे।