मुरैना: केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया ऐंती पर्वत पर शनि मंदिर के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन

Share

03HREG262 मुरैना: केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया ऐंती पर्वत पर शनि मंदिर के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन

मुरैना, 3 दिसंबर (हि.स.)। ऐंती पर्वत पर शनि मंदिर त्रेता युग से विराजमान है, यहां शनि अमावस्या पर लाखों लोग आते हैं। शनि मंदिर के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से विस्तार होना आवश्यक है। इसलिये विस्तृत योजना बनाई है। हम सब जानते हैं कि लोगों का आवागमन, शनि दर्शन करना एवं वहां स्वाभाविक रूप से भक्तों के साथ-साथ कुछ बदलाव, व्यवसायी, परिवर्तन किया जाना जरूरी है। इसलिये शनि मंदिर के मुख्य द्वार का भूमिपूजन किया जा रहा है।

यह बात केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को मुख्य द्वार के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मंत्रोचार के साथ मंदिर के मुख्य द्वार का विधिवत भूमिपूजन किया।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शनि मंदिर पर शनिश्चरी अमावस्या का दिन हो अथवा शनिवार हो, आवागमन लोगों का लगा ही रहता है। इस दृष्टि से कुछ व्यवस्थायें करना जरूरी है, कुछ प्रबंधन आदि का निर्माण किया जाना, तीर्थ स्थल पर आवश्यक है। मंदिर का सौंदर्यीकरण,बड़ी व्यवस्थायें अच्छी हो,इस उद्देश्य से छोटे-बड़े काम होते रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर पर आज मुख्य द्वार का भूमिपूजन किया जा रहा है, जो बनकर भविष्य में निश्चित ही बहुत सुंदर होगा। मंदिर के परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य भी किये जा रहा है और इसके साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं को पूरा करने के लिए भी योजना बनाई जा रही है,शनि मंदिर का सौंदर्यीकरण हो, इसके लिये मंदिर का कॉरिडोर भी बनाया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण स्थल पर मंत्रोचार के बाद स्वयं फाबड़ा चलाकर निर्माण कार्य शुभारंभ किया।