12HREG186 देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए हुए नामांकन
नैनीताल, 12 नवंबर (हि.स.)। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ की नगर पालिका परिषद नैनीताल शाखा के चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया आयोजित हुई।
इस दौरान अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद मर्दान के साथ कमल सिलेलान, उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार और संजय पवार, सचिव पद पर निवर्तमान महासचिव सोनू सहदेव व कमल कुमार ने नामांकन किया। इस प्रकार इन पदों पर अब तक सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।
जबकि उपसचिव पद पर एकमात्र प्रत्याशी विक्की सिलेलान ने नामांकन किया। इस प्रकार उनका नामांकन सही पाये जाने पर निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी महेन्द्र सिलेलान, अमित सहदेव, महेश कुमार, संजय भगत मनोज चौहान, अनिल कटियार, मनोज कुमार तथा राहुल कुमार ने सहयोग दिया।