निर्माणाधीन दीवार को तत्काल हटाया जाए: व्यापारी हरिओम तनेजा

Share

10HREG255 निर्माणाधीन दीवार को तत्काल हटाया जाए: व्यापारी हरिओम तनेजा

हरिद्वार, 10 नवंबर (हि.स.)। पालिका मार्केट कनखल में व्यापारी हरिओम अनेजा और राजेंद्र चौहान ने नगर निगम से 2 नवंबर के नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे निर्माणाधीन दीवार को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने दावा किया कि नैनीताल हाई कोर्ट ने इस संबंध में नगर निगम और प्राधिकरण को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है।

गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरिओम तनेजा ने कहा कि कनखल झंडा चौक रानी की हवेली स्थित बनी नगर निगम की दुकानों के आगे ग्राहकों की आवाजाही के लिए छोड़े गए सार्वजनिक मार्ग पर विगत वर्ष पूर्व नगर निगम के किराएदार व्यापारियों ने कब्जा करते हुए अवैध निर्माण करा दिया था। इसी सार्वजनिक मार्ग में दुकानदारों से कब्जा मुक्त किए जाने के लिए कई बार शासन और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवरोध को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस संबंध में 14 सितंबर को एक पीआईएल हाई कोर्ट में दायर की गई थी। इसके संबंध में हाई कोर्ट की डबल बेंच ने 2 नवंबर तक प्रतिवादी गण नगर निगम व एचआरडीए को स्थल से अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित किए, लेकिन निगम की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाई कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को ग्राहकों और पैदल चलने वाले लोगों के अधिकार का हनन मानते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने 2 सप्ताह में उक्त अतिक्रमण को हटाने के आदेश देते हुए नगर निगम को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।