आयुष्मान योजना: उत्तराखंड में 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार का लाभ

Share

10HREG57 आयुष्मान योजना: उत्तराखंड में 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार का लाभ

– राज्य में 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड बने

देहरादून, 10 नवम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत चार साल के सफर में कुल 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अब तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल सफलता पूर्वक पूरा कर पाई है। इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही, अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।

प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत सबसे अधिक खर्च देहरादून जिले में 3 अरब 30 करोड़ से ज्यादा और सबसे कम बागेश्वर जिले में 08 करोड़ 38 लाख रुपये योजना के तहत लाभार्थियों पर खर्च हो चुके हैं।

जनपद लाभार्थी उपचार पर खर्च

अल्मोड़ 13139 21,24,37,330

बागेश्वर 5979 8,38,61,194

चमोली 19220 32,34,19,595

चंपावत 7146 12,06,66,206

देहरादून 178755 3,30,83,50,958

हरिद्वार 104533 2,20,41,00,615

नैनीताल 51944 68,89,18,652

पौड़ी गढ़वाल 50602 82,51,66,285

पिथौरागढ़ 15920 17,18,20,595

रूद्रप्रयाग 10980 21,55,09,524

टिहरी 36281 67,30,14,567

उधम सिंह नगर 87418 1,40,08,81,552

उत्तरकाशी 19428 36,71,15,546