28HREG91 नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरु
रुद्रपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। छठ घाटों पर सफाई की जा रही है। रुद्रपुर में छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। कुछ छठ घाटों पर निर्माण कार्य भी जारी है। रुद्रपुर में छठ पूजा का मुख्य स्थान कल्याणी नदी है, जहां पूजा के लिए बेदिया बनाई जा रही है। छठ आयोजन समिति द्वारा छठ स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। समिति अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि छठ स्थल पर साफ-सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। छठ पूजा व्रत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।