जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में लगाई हाजिरी

Share

15HREG396 जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में लगाई हाजिरी

गृह जनपद गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वाराणसी आये

वाराणसी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर उप राज्यपाल ने दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद उप राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में समर्थकों और करीबी लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। बीते शुक्रवार को उप राज्यपाल अपने पैतृक गांव मोहनपुरा गाजीपुर गये थे। गृह जनपद में जगह जगह उनका भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों ने स्वागत किया। गृह जनपद गाजीपुर के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में उप राज्यपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वाराणसी लौट आये।