पंचायत चुनावः सभी ब्लॉक में 2 बजे तक हुआ 31. 80 प्रतिशत मतदान

Share

26HREG90 पंचायत चुनावः सभी ब्लॉक में 2 बजे तक हुआ 31. 80 प्रतिशत मतदान

हरिद्वार, 26 सितंबर (हि.स.)। पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदान केंद्रों पर तो सुबह से ही लोग लाइन में लगना शुरू हो गए थे। इसके बाद 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। लाइन में लगकर लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात है। कुछेक मारपीट की घटनाएं जरूर हुई हैं।

हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडे ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। जिले में 44 जिला पंचायत सीटों, 221 क्षेत्र पंचायत और 318 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस समय 134 सेक्टर, 18 जोन, 6 सुपर जोन और 1496 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। जबकि, 28 सितंबर को मतगणना होगी। इस चुनाव में ग्राम प्रधान के लिए 318 पद पर 2070 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला पंचायत के लिए 44 पद पर 462 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 221 पद पर 1535 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3722 पद पर 4684 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं पंचायत चुनाव के मतदान के क्रम में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) प्रतीक जैन ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत जनपद के सभी विकास खंडों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 2 बजे तक कुल मतदान 31.80 प्रतिशत हो चुका है।

विकासखंड वार मतदान प्रतिशत ब्लॉक बहादराबाद में 30.45

भगवानपुर में 35.55

रुड़की में 30.11

नारसन में 33.26

लक्सर में 32.69

खानपुर में 31.290 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स भी तैनात है।