प्रयागराज, 21 सितम्बर (हि.स.)। फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा कीडगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि राजू श्रीवास्तव फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के शुभचिंतक रहे। उन्होंने सांस्कृतिक नाट्य रंगमंच और कवि सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को हंसा-हंसा कर उनके जीवन में खुशहाली लाते रहे। लेकिन आज उनके जाने से फिल्म जगत के साथ-साथ पूरा देश रो रहा है, जिसकी भरपाई अब असंभव है, क्योंकि लोगों को हंसाने वाला आज सो गया। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आभा मधुर श्रीवास्तव, शैलेंद्र मधुर, पदुम जायसवाल, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशीष जायसवाल, हिमालय सोनकर, किशन जायसवाल, सत्या जायसवाल, क्षमा दुबे, रेखा यादव, अंजू मिश्रा, चेतना ओझा, मीनू पांडे, सुनील कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।