निरीक्षण में नालियां भरी देखकर जिलाधिकारी ने एफआईआर के दिए निर्देश

Share

लखनऊ, 07 जुलाई(हि. स.)। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में डायरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने स्थानीय विधायक नीरज बोरा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर नालियां भरी हुई देखकर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मौके पर कहा कि अलीगंज क्षेत्र में डायरिया फैलने की समस्या यहां समय पर न हो रही साफ-सफाई है और इसके लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार हैं। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध इस प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही होनी जरूरी है।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि अलीगंज क्षेत्र में नगर निगम के जितने भी कर्मचारी हैं वे समय पर स्वच्छता कार्य पूर्ण करें और प्रतिदिन कार्य करे। जिससे जनता को परेशानी न झेलना पड़े। डायरिया के शिकार लोगों का उपचार कराया जा रहा है। साफ पानी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।