मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट पार्क में लगाए नीम, कदम और पीपल के पौधे

Share

– मप्र वि म कर्मचारी गृह निर्माण संस्था मर्या. भोपाल के सदस्यों ने भी रोपे पौधे

भोपाल, 07 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में मप्र वि म कर्मचारी गृह निर्माण संस्था मर्या. भोपाल के सदस्यों के साथ नीम, कदम और पीपल का पौधे लगाए। इस मौके पर संस्था के सदस्य बी.एस.राजपूत, डॉ रत्नमाला शर्मा, यशवंत शर्मा, अंजलि सुभेदार, डॉ विभा पाण्डेय और रुक्मणी पंथी भी पौधारोपण किया।

बता दें कि साल 2022 में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ कॉलोनी पुरुस्कार से पुरुस्कृत मप्र वि म कर्मचारी गृह निर्माण संस्था मर्या. भोपाल एक गैर लाभकारी रहवासी संगठन है। संस्था पर्यावरण के अनुकूल रहवासी समिति बनाने, स्वच्छ भारत अभियान हेतु नागरिकों को जागरूक करने हेतु क्रियाशील है।

गौरतलब है कि नीम को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जबकि पीपल को देव वृक्ष माना गया है, वहीं इसका आयुर्वेद में भी महत्व है। इसी तरह कदंब का इस्तेमाल विभिन्न स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है।