राजगढ़ःघर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला इनामी आरोपित गिरफ्तार

Share

राजगढ़,8 जून (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने डेढ़ माह पहले ग्राम ढ़कोरा में घर में घुसकर महिला के साथ ज्यादती करने वाले फरार इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर ने बुधवार को बताया कि 22 अप्रैल को ग्राम ढ़कोरा निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि बीती रात गांव का गोपाल दांगी घर में घुस गया और जबरन गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 456 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपित गोपाल दांगी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर, एसआई संध्या रघुवंशी, प्रआर.सुनील मालवीय, आर.रामकुमार रघुवंशी, चंदनसिंह, श्याम रघुवंशी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।