6 फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों की जीएसटी का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

Share

हरिद्वार, 06 अप्रैल (हि.स.)। राज्य कर विभाग ने साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल और स्टेट जीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हरिद्वार के कारोबारी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सुरेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कारोबारी 6 फर्जी फर्म बनाकर कारोबार कर रहा था। ऐसा करके विभाग को करोड़ों की चपत लगा रहा था। आरोपित के पास से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।