– वीरांगना महारानी के समय की परंपरा को पुनर्जीवित करेगा नगर, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
झांसी, 03 मार्च (हि.स.)। अप्रैल रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की बारात का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर का हर श्रद्धालु बारात में शामिल होंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रभु श्रीराम की बारात बड़े धूमधाम से गुजरेगी। यह भव्य शोभायात्रा रानी झांसी के समय निकाली जाती थी, परंतु झांसी में यह परंपरा नहीं थी। जिसे इस वर्ष से प्रारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी तीसरी बार जीत हासिल करने वाले सदर विधायक रवि शर्मा ने पत्रकारों से साझा की।
यह जानकारी देते हुए सदर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि आगामी दस अप्रैल को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम जी के उत्सव पर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया की दस अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे राम जी की भव्य शोभायात्रा मुरली मनोहर मंदिर मालिनों के चौराहे से शुरू होकर मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पचकुइया मंदिर से आशिक चौराहा होते हुए मेंहदी बाग मंदिर पर समापन होगी।
इस भव्य शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम जी के स्वरूप के साथ हजारों की संख्या में हिंदू आस्था विभोर पूज्यनीय साधु संत, मंदिरों के पुजारी सहित महिलाएं व पुरुष सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा यह भव्य शोभायात्रा रानी झांसी के समय निकाली जाती थी। परंतु झांसी में यह परंपरा नहीं थी। जिसे इस वर्ष से प्रारंभ किया जा रहा है। शोभायात्रा का नेतृत्व सदर विधायक रवि शर्मा, झांसी नगर संयोजक अंचल अड़जरिया, राष्ट्र भक्त संगठन, भारतीय जनता पार्टी, एवं समस्त हिन्दू संगठन उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में अनिल सुडेले, जगदीश साहू आदि उपस्थित रहे।